Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका दोमुहान नदी से अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त, छानबीन शुरू

मनिका / अवैध बालू : जिला प्रशासन जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को मनिका थाना क्षेत्र के दोमुहान नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। सभी जब्त ट्रैक्टरों को मनिका थाना लाया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मनिका अंचलाधिकारी बीरेंद्र किंडों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दोमुहान नदी से माफियाओं द्वारा लगातार अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसी गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी शुभम कुमार के साथ मिलकर संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान दोमुहान नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। प्रशासन द्वारा अवैध बालू ट्रांसपोर्टरों की पहचान की जा रही है। जिसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन, भंडारण और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

advt