Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
लातेहार

लातेहार: महिला ने युवक पर लगाया बलात्कार करने की कोशिश का आरोप

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के हेठलोटो की एक महिला ने डुरुआ (रेलवे स्टेशन, लातेहार) के एक युवक पर छेड़खानी व बलात्कार करने की कोशिश का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने लातेहार थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है.

आवेदन में महिला ने बताया है कि सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे मैं अपने घर पर थी। इसी दौरान डुरुआ रेलवे स्टेशन, लातेहार का रहने वाला मनोज भुइयां, पिता लालधारी भुइयां मेरे घर के अंदर आया। उस वक्त मैं घर में अकेली थी, मेरे पति काम करने लातेहार गए हुए थे।

इसे भी पढ़ें :- सिन्दूर देने से पहले दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, दूल्हे ने शादी से किया इंकार

अकेला पाकर मनोज भुइयां बोलने लगा कि मैं तुमको पसंद करता हूं, तुम मेरे साथ रहो। जिसपर महिला ने बताया कि मैं शादीशुदा हूं। इस तरह की गलत बातें मत करो।

इसके बावजूद भी वह नहीं माना और वह महिला को छेड़ने लगा। महिला ने धमकी भी दिया, लेकिन वह नहीं माना और महिला के साथ छेड़खानी करते हुए बलात्कार करने की कोशिश करने लगा।

इसे भी पढ़ें :- माओवादियों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का किया आह्वान

महिला ने आगे बताया है कि उसके इस हरक्कत से परेशान होकर मैं जोर-जोर से चिल्लाने लगी। मेरी चीख पुकार सुनकर पास के घर से मेरी गोतनी सुनीता देवी, सरिता देवी व फुलमनी देवी दौड़कर मेरे घर आई। इसके बाद वह भागने लगा। हम लोगों ने उसे पकड़ा लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भागने में सफल रहा।

आवेदन में महिला नहीं मनोज भुइयां पर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें :- RBI ने रेपो रेट बढ़ाया, अब लोन होगा महंगा, महंगाई होगी कम, जानिए कैसे

लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी युवक के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें