Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

अवैध कोयले से लदे दो हाइवा जब्त, बलेनो में सवार 6 कोयला तस्कर गिरफ्तार

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हेरहंज थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए अवैध कोयले से लदे दो हाइवा समेत बलेनो कर पर सवार छह कोयला तस्करों को गिरप्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार सभी कोयला तस्करों को लातेहार जेल भेज दिया गया है।

जानकारी देते हुए हेरहंज थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि लातेहार जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि 28 नंबर चमातू कोलियरी से तस्कर दो हाईवा में अवैध कोयला लोड कर पांकी की ओर जा रहे हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसी सूचना के आधार पर हेरहंज थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर थाना गेट के सामने अहले सुबह 3 :30 बजे से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो हाईवा JH01CB 2412, JH19C 7539 व JHO1CY 2781 बलेनो कार में सवार छह कोयला तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

गिरफ्तार तस्करों में रितेश कुमार यादव (सीरम, बालूमाथ), यमुना यादव (गणेशपुर, बालूमाथ), सकेन्द्र कुमार यादव (सतीटांड, चंदवा), राजकिशोर सिन्हा (बचरा, बालूमाथ), बबलू कुमार यादव (जिपुआ, बालूमाथ), विवेक कुमार यादव (पिपराडीह, बालूमाथ) शामिल हैं।

बॉलीवुड और मनोरंजन की ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध हेरहंज थाना कांड संख्या 28/22 धारा 379/414 भादवी कोल माइंस एक्ट 13 झारखण्ड मिनरल के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।

बताया जाता है कि अवैध कोयला लेकर दोनों हाईवा पांकी के ईंट भट्ठा पर लेकर जा रहे थे।