Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू

पलामू: भाभी ने भरे मंडप में खोली देवर की पोल, लातेहार की दुल्हन ने किया शादी से इंकार

पलामू : शादी के मौके पर दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग जमा हो गए थे. मेहमानों के आतिथ्य सत्कार का दौर था। वहीं दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप पर बैठे थे. इस दौरान दूल्हे की भाभी ने एक राज खोला। यह सुनते ही दुल्हन शादी के मंडप से उठ खड़ी हुई। इसके बाद हंगामा हुआ। वर-वधू पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।

हंगामे की सूचना सदर मेदिनीनगर थाने को मिली। पुलिस ने पहुंचकर मामले को संभाला। शादी टल चुकी थी। मायूसी के बीच दोनों पक्ष अपने-अपने गांव लौट गए।

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय साव की शादी लातेहार जिले की एक लड़की से तय हुई थी। विजय दिल्ली में डिलीवरी बॉय का काम करता है। रविवार की शाम दोनों पक्ष शादी के लिए सदर थाना क्षेत्र के निमिया स्थित बैद्यनाथ आश्रम पहुंचे थे। जहां शादी समारोह शुरू हुआ। बालक का तिलक चला गया। शादी के लिए मंडप पर दूल्हा-दुल्हन बैठे थे। महिलाओं के बीच हंसी-मजाक का दौर चल रहा था।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान दूल्हे की भाभी के मुंह से निकला कि विजय पहले से शादीशुदा है। विजय ने दिल्ली में एक लड़की से कोर्ट मैरिज की है। इतना सुनते ही दुल्हन बेकाबू हो गई। शादी करने से मना कर दिया। युवती ने शादी से इंकार किया तो हंगामा शुरू हो गया।

विजय ने न सिर्फ शादी की बात पहले ही छुपाई बल्कि अपनी उम्र की भी गलत जानकारी दी थी। उसने लड़की को बताया कि उसका जन्म साल 1994 में हुआ था। जबकि उसके आधार कार्ड में 1984 लिखा हुआ था। इसको लेकर भी हंगामा हुआ। काफी समझाने के बाद भी लड़की ने शादी से इंकार कर दिया।

हंगामे की सूचना मिलते ही सदर मेदिनीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष भिड़ने को तैयार थे। लेकिन पुलिस ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया।

सदर मेदिनीनगर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी बातचीत के बाद तुरंत शादी नहीं करने पर सहमति बनी। इसके बाद दोनों पक्षों को उनके घर भेज दिया गया।