Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
महुआडांड़लातेहार

लातेहार: महुआडांड़ प्रखंड मुखिया संघ का चुनाव संपन्न, नेतरहाट मुखिया बने अध्यक्ष

महुआडांड़ प्रखंड के सभी 14 पंचायत के मुखिया थे मौजूद

लातेहार : महुआडांड प्रखंड परिसर में सोमवार को महुआडांड प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया की बैठक हुई। बैठक में मुखिया संघ का चुनाव हुआ, जिसमें अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।

अध्यक्ष पद के लिए राम बिशुन नगेसिया, सचिव पद के लिए उषा खलखो, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप बड़ाइक सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मुखिया संघ महुआडांड़ के अध्यक्ष राम बिशुन नगेसिया ने निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर प्रखंड के सभी मुखिया का आभार व्यक्त किया और साथ ही कहा कि प्रखंड के सभी मुखियाओं की समस्याओं का मिलकर समाधान किया जायेगा और उनकी विभिन्न समस्याओं को उचित पटल पर रखा जायेगा।

जिसमे जिला उपायुक्त, विभागीय मंत्री, विभागीय सचिव, मनरेगा आयुक्त, और मुख्यमंत्री समक्ष मुखिया संघ के प्रतिनिधि मंडल भविष्य में मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं को रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुखियाओं के बीच में समन्वय स्थापित कर काम किया जाएगा ताकी क्षेत्र में विकास हो और आम जनों की समस्या का निराकरण निकल सके।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जिसमें जिला उपायुक्त, विभागीय मंत्री, विभागीय सचिव, मनरेगा आयुक्त और मुख्यमंत्री के समक्ष संघ का प्रतिनिधिमंडल भविष्य में बैठक कर विभिन्न समस्याओं को सामने रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुखियाओं के बीच समन्वय स्थापित कर काम किया जाएगा ताकि क्षेत्र में विकास हो और आम लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।