Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडलबरियातू न्यूज़लातेहार

लातेहार: बारियातू में युवक ने की खुदकुशी, दो दिन पहले ग्रामीणों ने जबरन करायी थी शादी

लातेहार : जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के हिसरी गांव निवासी विपिन सिंह (23) पिता अजय सिंह ने मंगलवार को गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले गांव वालों ने एक लड़की से जबरन उसकी शादी करा दी थी। शादी के बाद तनाव के चलते युवक ने यह कदम उठाया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

स्थानीय लोगों के मुताबिक, विपिन सिंह का परिचय पड़ोस के गांव में रहने वाली एक लड़की से था। तीन दिन पहले विपिन सिंह लड़की से मिलने गया था, जहां लड़की के परिवार वालों और कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बंधक बना लिया। इसके बाद विपिन के परिजनों को बुलाया गया और उनसे उस लड़की से उसकी शादी कराने को कहा गया।

ग्रामीणों के दबाव में रविवार को जबरन पास के एक मंदिर में विपिन और लड़की की शादी करा दी गयी और लड़की को विपिन के घर भेज दिया गया। इस घटना के बाद विपिन दो दिनों तक तनाव में रहा। इसके बाद मंगलवार को उसने अपने घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी मुकेश चौधरी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Latehar Bariyatu Latest News