Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

हजारीबाग के लोटवा डैम में डूबने से छह स्कूली छात्रों की मौत, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Hazaribagh drowning Six children died

हजारीबाग : जिले के इचाक थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क के शालपर्णी जंगल से सटे लोटवा डैम में नहाने गये छह स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गयी। घटना मंगलवार की है।

बताया गया है कि सात छात्र स्कूल न जाकर सीधे लोटवा डैम पहुंच गये थे। वे नहाने के लिए पानी में उतरे और गहरे पानी में चले गये। एक छात्र ने किसी तरह उसे पानी से बाहर निकलकर अपनी जान बचायी। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना इचाक थाने को दी। पुलिस तुरंत पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से छह शवों को बांध से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे माउंट एग माउंट स्कूल, हजारीबाग के प्लस टू के छात्र थे। पानी में डूबने वाले छात्रों में सुमित कुमार, रजनीश पांडे, मयंक सिंह, प्रवीण गोप, इशान सिंह, शिव सागर शामिल हैं। सभी हज़ारीबाग़ के रहने वाले थे और स्कूल ड्रेस में थे। छात्र शानू कुमार को मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है।

राज्यपाल ने जताया दुख

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को हजारीबाग जिले के लोटवा डैम में छह छात्रों के डूबने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने इस घटना को बेहद दुखद और दर्दनाक बताया है। राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा कि मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हज़ारीबाग जिले के लोटवा डैम में छह लड़कों के डूबने की दुखद खबर से दुखी हूं। जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। ईश्वर दुर्घटना में मारे गये बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को दुःख की इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Hazaribagh drowning Six children died