Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: तीन राज्यों के परिणाम से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न समेत बालूमाथ की तीन खबरें

लातेहार : तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर बालूमाथ बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और आतिशबाजी की।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटकर जश्न मनाया और मुंह मीठा कराया। आज चार राज्यों के चुनाव परिणाम के रुझान के दौरान बालूमाथ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12:00 बजे से ही पटाखे फोड़ना शुरू कर दिया और शाम तक चार राज्यों के चुनाव परिणाम स्पष्ट होने के बाद उनमें काफी खुशी देखी गयी। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाह ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर है, वहीं तेलंगाना चुनाव परिणाम घोषित होने पर उन्होंने कहा कि पहले तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी का एक विधायक था, जो आज दस तक पहुंच गया है।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश तो सिर्फ झांकी हैं- 2024 के लोकसभा चुनाव बाकी हैं। भारतीय जनता पार्टी की इस अप्रत्याशित जीत ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में विजय लक्ष्य 2024 की तैयारी में जुट जाने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू, जिला कोषाध्यक्ष संजय प्रसाद गुप्ता, मंडल महामंत्री रामकुमार गुप्ता, विजय यादव, विजय कुमार गुप्ता, दीपक कुमार, बम भोला, रवि कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, श्याम सुंदर यादव, जगन्नाथ यादव, सिकंदर कुमार साहू, अर्जुन साहू, राजेंद्र प्रसाद साहू, रमेश साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष गंगेश्वर यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड के रजवार पंचायत में झामुमो युवा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई l जिसमें पंचायत युवा कमेटी का गठन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से झामुमो युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान मौजूद रहे।

मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, उपाध्यक्ष अनोज यादव, सचिन बनेश्वर उरांव, कोषाध्यक्ष अनोज यादव चुने गये।

जबकि सदस्य के रूप में संदीप यादव, तबरेज अंसारी, इश्तियाक अंसारी, कमलेश यादव, राहुल गंझू, जाकिर अंसारी, हिमांशु यादव, रुपेश यादव, सनोज यादव, किशोरी यादव आदि का चयन किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन के नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी और जनता के बीच इसे बताने का निर्देश दिया गया।

लातेहार : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह पूर्व चतरा लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी सुभाष यादव का गढ़वा कार्यक्रम में जाने के दौरान बालूमाथ में राजद कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर प्रदेश कोषाध्यक्ष का स्वागत कर गढ़वा कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया।

इस दौरान लातेहार जिला कोषाध्यक्ष सह भावी प्रत्याशी सुरेश राम, प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव, दलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तुलसीराम, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शोभा देवी, युवा जिला सचिव विवेक यादव, राजेश रजक, निरंजन यादव, हरिहर यादव, अनुज यादव, तौफीक अंसारी, विवेक कुमार, विजय यादव, दसरथ यादव, उमेश उराँव, निर्मल यादव, अमित यादव, मो जमील अख्तर, कुंदन मुंडा, जलंदर गंझू, राजेश कुशवाहा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Balumath Latehar Latest News