Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में महिला ने कीटनाशक खाकर कर ली आत्म*हत्या

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के इनातु गांव में एक महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कृष्णा यादव की पत्नी मंदोदरी देवी के रूप में की गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा यादव की पत्नी मंदोदरी देवी ने बुधवार की रात एक साथ खाना खाया। परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गये। इसके बाद उसे घर पर ही उल्टियां होने लगीं। तभी परिजनों ने देखा कि वह कैसे उल्टी कर रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया है। फिर उसे आनन-फ़ानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

सुबह जब इसकी सूचना हेरहंज थाना पुलिस को मिली तो उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी है।