Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

Palamu Crime News Today

पलामू : छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के खैनी व्यवसायी संतोष साव गोलीकांड का पुलिस ने उदभेदन कर लिया है। इस घटना को तीन अपराधियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बूटा (20) एवं रौशन सिंह (24 ) को गिरफ्तार किया है। आशुतोष छतरपुर के कवल कुरकुटका, जबकि रौशन बिहार के सासाराम जिले के मॉडल थाना क्षेत्र के न्यू एरिया माइका का रहने वाला है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

29 अप्रैल की रात दुकान बढाकर घर लौटने के दौरान खाटिन निवासी संतोष साव को थाना से सटे कन्या मध्य विद्यालय के समीप दो गोली मार दी गयी थी। संतोष का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है।

मामले में छतरपुर के एसडीपीओ नौशाद आलम के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई की गयी। अनुसंधान के दौरान सामने आया कि संतोष का पुत्र विकास ने आशुतोष की बहन काजल से प्रेम विवाह किया था। दोनों से एक पुत्र भी है। काजल के अंतरजातीय विवाह से आशुतोष नाराज था और हमेशा बदलना लेने की फिराक में रहता था। 29 अप्रैल की रात उसने अपने दो साथियों के साथ बाइक से पीछा कर संतोष को गोली मारी थी। आशुतोष और रौशन ने 315 बोर के पिस्टल से दो राउंड गोली चलायी थी।

गोली मारने के बाद सभी लठेया होते हुए बिहार चले गये थे। हालांकि पुलिस जांच देखकर तारडीह में हथियार छुपा दिया था। अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस ने आशुतोष और रौशन को बिहार के सासाराम जिले के नोखा थाना क्षेत्र के बरांव गांव में शरण लिए हुए हैं। उन्हें वहां से गिरफ्तार किया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल दो देशी कट्टा, तीन जिंदा गोली और चार मोबाइल फोन बरामद किया गया। दोनों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि आशुतोष ने भी अंतरजातीय विवाह किया है। बावजूद अपनी बहन के अंतरजातीय विवाह से नाराज था।

Palamu Crime News Today