लातेहार: बालूमाथ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन घायल, दो रिम्स रेफर
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये हैं। घायलों में दो लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
पहली घटना हेरहंज-मनिका मार्ग पर सिकीद रेवद ग्राम के पास घाटी l जिसमें हेरहंज थाना क्षेत्र के केड़ू ग्राम निवासी चौकीदार मलकू राम की पत्नी फूलमती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर संजय सिद्धार्थ ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स कर दिया। इस दुर्घटना में फूलमती देवी का सिर फट गया है और शरीर के कई अंगों में आंतरिक चोटें आयीं हैं।
दूसरी घटना बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के चेकनाका के पास दो बाइकों की टक्कर में बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के बड़का बालूमाथ मोहल्ला निवासी नरेश राम का पुत्र नागेश्वर राम एवं बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमर ग्राम अंतर्गत पारनदी टोला निवासी शिव शंकर गंझू का पुत्र नीतेश गंझू घायल हो गया। दोनों ही घायलों का इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर संजय सिद्धार्थ ने किया। लेकिन घायल नीतेश गंझू की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
Balumath Latehar Latest news