Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: झारखंड विधानसभा शासकीय आश्वासन समिति ने की बैठक, की विधानसभा में उठाये गये 12 मामलों की समीक्षा

लातेहार : झारखंड विधानसभा शासकीय आश्वासन समिति के अध्यक्ष दीपक बिरूवा की अध्यक्षता में आज परिसदन सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने विधानसभा में उठाये गये जिले से संबंधित मामलों में किये गये कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा में उठाये गये उन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें, जिनके निष्पादन का सरकार ने आश्वासन दिया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

समीक्षा के क्रम में अध्यक्ष ने विधानसभा में उठाये गये लातेहार जिले से संबंधित कुल 12 मामलों में किये गये कार्य की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों से ली।

अध्यक्ष ने सिविल सर्जन से बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सिविल सर्जन को बालूमाथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट समिति को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल से जिले के हेरहंज प्रखंड एवं बालूमाथ प्रखंड के विभिन्न गांवों में ट्रांसफार्मर लगाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को इस संबंध में किये गये कार्यों की रिपोर्ट समिति को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने करकट नदी पर पुल निर्माण, राजा मेदनीराय के किले के जीर्णोद्धार आदि के बारे में भी संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली।

बैठक के दौरान समिति के सदस्य सह विधायक लातेहार बैद्यनाथ राम ने अधिकारियों से जिले के विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार मो परवेज, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड बिपिन कुमार दुबे एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Latehar Latest News Today