Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

वाहन जांच अभियान का एकमात्र उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना : डीसी पलामू

पलामू : जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन के नेतृत्व में सदर प्रखंड के चियांकी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से तेज रफ्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाने और हेलमेट न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। इस दौरान कुल 75 वाहनों की जांच की गयी जबकि 28 वाहनों से 1 लाख 33 हजार 50 रुपये जुर्माना वसूला गया।

इस संबंध में डीटीओ अनवर हुसैन ने बताया कि यह वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जायेगा।

वाहन चेकिंग अभियान के संबंध में उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि इस तरह के अभियान का एकमात्र उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि आजकल ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार या नशे में गाड़ी चलाने के कारण हो रही हैं, इसलिए शराब पीकर गाड़ी चलाने पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जायेगा।

Palamu Latest News Today