Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा में बारिश के बीच चलाया गया सफाई अभियान समेत दो ख़बरें

शिल्पा/ सतबरवा

पलामू : जिले के सतबरवा प्रखंड के बोहिता पंचायत की मुखिया कलावती देवी के नेतृत्व में झमाझम बारिश के बीच सेहरा गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सा अस्पताल सतबरवा में चिकित्सक तौफीक अहमद अपने सहकर्मी नंदू प्रसाद के साथ अभियान का हिस्सा बने।

कस्तूरबा गांधी की छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। वहीं वार्डन सुषमा कुमारी के साथ रंजना कुमारी, श्वेता कुमारी समेत सभी शिक्षिकाएं व छात्राओं ने विद्यालय कैंपस की साफ-सफाई की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर मुखिया कलावती देवी ने बताया कि रविवार को सेहरा गांव में नाली तथा सड़कों पर जमा कीचड़ की सफाई की गयी। जगह-जगह पर जमे हुए कूड़े कचरा के अंबार को हटाया गया। इसमें गांव के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। महात्मा गांधी की जयंती पर पंचायत के अन्य गांवों में साफ-सफाई की जायेगी।

उन्होंने कहा स्वस्थ जीवन जीने के लिए सफाई जरूरी है, गंदगी बीमारी की जड है। एसएचजी से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि बोहिता मुखिया सामाजिक कार्यों में हमेशा हिस्सा लेती रहती है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता लाल बिहारी प्रसाद, ललन साहू समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

भाकपा माले ने किशोर कुमार को दी श्रद्धांजलि

पलामू : अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में भाकपा माले नेताओं ने रविवार को सतबरवा के रेवारातू गांव में हुई बैठक में पूर्व पलामू संसदीय सीट के प्रत्याशी कामरेड किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी। 30 सितंबर 2023 को इलाज के दौरान रांची के रिम्स में उनका निधन हो गया था।

नीलांबर पितांबरपुर सह सतबरवा प्रखंड सचिव कमेश सिंह चेरो ने बताया कि किशोर कुमार आईपीएफ के पुराने नेता रहे बाद में भाकपा माले के सिंबल पर चुनाव लड़ें थे।अकाल सुखाड और राशन में बंदरबांट के खिलाफ प्रस्तावित 6 का धरना प्रदर्शन अब 10 अक्टूबर को रखा गया है। उन्होंने कहा की सतबरवा एक ऐसा प्रखंड है जहां बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लूट महामारी बीमारी की तरह अपना पांव पसार चुका है।

इस अवसर पर गोल्डन अंसारी, फेकन साव, जगन्नाथ प्रसाद, नसीम अंसारी, करीमुल्ला अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।

Palamu Satbarwa News Today