Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड जवान पंकज कुमार, उसकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गयी। हादसे में घायल इस परिवार के आखिरी चिराग की हालत नाजुक है। यह हादसा बुधवार रात खलारी थानान्तर्गत भेलवाटांड़ में हुआ है। सड़क हादसे में हताहत इस परिवार के पांचों सदस्य बाइक पर थे। खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।

डीएसपी चौधरी ने बताया कि पंकज चतरा जिले में तैनात थे। हादसे में पंकज, उसकी पत्नी गुड़िया देवी, पुत्र राजदीप और बेटी सलोनी की मौत हो गयी। इस हादसे में उनके पुत्र दीपराज का इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है। होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अनुसार, हादसे का शिकार हुए होमगार्ड जवान के घायल बेटे की स्थिति भी बेहद खराब है। पंकज कुमार चतरा के टंडवा सीडीपीओ के यहां ड्यूटी पर तैनात थे। बुधवार देररात टंडवा से ही रांची लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।

Ranchi Home Guard Accident News