Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Thursday, May 9, 2024
झारखंडरांची

झारखंड: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रांची : प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। नेताओं ने प्रातः काल भगवान बिरसा मुंडा की कोकर स्थित समाधि स्थल पहुंचकर पुष्प अर्पित किया। साथ ही पुराना जेल परिसर एवम पार्टी प्रदेश कार्यालय में भी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।

झारखंड के सांस्कृतिक जागरण के अगुआ भगवान बिरसा मुंडा : दीपक प्रकाश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि बिरसा भगवान ने गुलामी के काल खंड में जनजाति समाज को नयी दिशा दी। उनकी लड़ाई अंग्रेजी दासता के खिलाफ तो थी ही लेकिन अंग्रेजों के कुचक्र ने जनजाति समाज की संस्कृति और पहचान मिटाने की कोशिश की, जिसके खिलाफ वे अंतिम सांस तक लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सांस्कृतिक जागरण के अगुवा थे।

जनजाति समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा दैवगुण संपन्न एक महामानव थे, जिन्होंने अपने त्याग और बलिदान से सम्पूर्ण जनजाति समाज का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।

स्वतंत्रता सेनानी के साथ सच्चे समाज सुधारक थे भगवान बिरसा मुंडा : बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी छोटी आयु में ऐतिहासिक कार्य किये। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष भी किया और समाज सुधार के कार्य भी किये। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज उनके पद चिह्नों पर आगे बढ़ते हुए अपनी पहचान ,परंपरा को अक्षुण्ण रख सकता है।

भगवान बिरसा के सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि जल, जंगल, जमीन के साथ अपनी संस्कृति परंपरा को सुरक्षित रखना ही भगवान बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राष्ट्र विरोधी ताकतें आज भी जनजाति समाज की पहचान को मिटाने की लगातार कोशिश कर रही हैं।