Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेरका ग्राम निवासी कैलाश गंझू के 19 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार शुक्रवार को पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया जा रहा था इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार युवक पेड़ में चढ़कर आम तोड़ रहा था इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर पेड़ से गिर गया। जीसे आनन-फानन में परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था। लेकिन रांची रिम्स ले जाने के क्रम में ही मांडर के पास उसकी मौत हो गयी।

डॉक्टर की माने तो युवक को आंतरिक चोटें आयीं थीं। जिस कारण उसके नाक और कान से रक्त स्राव हो रहा था। इधर घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।