Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Sunday, May 12, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, जानें किस जिले में कितने आंदोलनकारी..

वर्तमान में कुल 413 आंदोलनकारी चिन्हित

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कुल 413 आंदोलनकारी को चिन्हित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। चिन्हित सभी आंदोलनकारियों को अनुमान्यता के आधार पर झारखंड आंदोलनकारी के रूप में अधिसूचित किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आंदोलकारियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी है। आने वाले दिनों में अन्य पात्र आंदोलकारियों को चिन्हित किया जायेगा।

कहां कितने आंदोलनकारी

चिन्हित आंदोलनकारियों में बोकारो के 20, देवघर के 132, धनबाद के 12, गिरिडीह के 43, गोड्डा के 19, गुमला के 33, हजारीबाग के 23, कोडरमा के 13, लातेहार के 02, लोहरदगा के 29, रामगढ़ के 08, रांची के 47, साहेबगंज के 10 और सरायकेला के 22 आंदोलनकारी हैं।

आंदोलनकारियों के प्रति संजीदा रहे हैं मुख्यमंत्री

सरकार गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री आंदोलनकारियों के संघर्ष को सम्मान देने के प्रति संजीदा रहे हैं। यही वजह है कि पूर्व में मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के लिए आयोग के पुनर्गठन, आंदोलनकारी या उनके आश्रितों को मासिक पेंशन और अन्य सुविधायें देने को लेकर निर्णय लिया है। झारखंड-वनांचल अलग राज्य के गठन के लिए चिन्हित पांच आंदोलनकारियों के मृत्युपरांत उनके आश्रितों को लाभ देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री ने झारखंड-वनांचल एवं जेपी आंदोलनकारी चिह्नितकरण आयोग से प्राप्त 13वीं संपुष्ट सूची को भी पूर्व में स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है आंदोलन के अंतिम पंक्ति में शामिल रहे पात्र आंदोलनकारी को लाभ दिया जाये।

Jharkhand agitators identify news