Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों का हंगामा, राज्यपाल ने उठाये सवाल कहा- यहां के विधायकों का आचरण सही नहीं

रांची : झारखंड की राजनीति के लिए आज बड़ा दिन रहा। झारखंड के नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने दो दिवसीय राज्य विधानसभा सत्र के पहले दिन सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लिया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक विधानसभा में मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विधानसभा पहुंचे थे। उन्हें कड़ी निगरानी में ईडी की टीम लेकर आयी थी। उनके आते ही सत्ता पक्ष के विधायकों ने हेमंत सोरेन जिंदाबाद, जय झारखंड और शिबू सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाये। हेमंत सोरेन सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम विधायकों से मिले।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण शुरू हो गया। राज्यपाल ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की सरहाना की। राज्यपाल ने कहा कि हमारी सरकार झारखंड के लोगों को एक स्वच्छ और साफ सुथरी सरकार देने को वचनबद्ध है। विधि व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर में सुधार हुआ है। एक साल से सरकार ने कई ऐसी काम किये, जिसका फायदा जनता को मिल रहा है। हमारा राज्य हर एरिया में विकास के नये आयाम तय कर रहा है। उद्योग के क्षेत्र में भी कई काम हुए।

राज्यपाल के अभिभाषण के बीच सत्ता पक्ष के विधायकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सबसे पहले विधायक प्रदीप यादव अपनी जगह से खड़े होकर हंगामा करने लगे। वो हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को गलत बता रहे थे। सत्ता पक्ष के कई सारे विधायक हाय-हाय का नारा लगाने लगे। राज्य सरकार को अस्थिर करने और हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को गलत बताया। विधायकों ने ईडी अपना केस वापस लो की नारेबाजी की। विधायक शिबू सोरेन जिंदाबाद और हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाये। शोर गुल के बीच राज्यपाल ने राज्य सरकार के काम की सराहना की। राज्यपाल ने अपना अभिभाषण जोहार के साथ समाप्त किया।

इसके बाद विधान सभा के बाहर मीडिया से बातचीत में एक सवाल का जवाब देते हुए राज्यपाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि यहां के विधायकों का आचरण सही नहीं है।

Jharkhand Assembly Session News