Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचतराझारखंड

चतरा में TSPC उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, तीन घायल, एक गया और दूसरा पलामू का निवासी

Chatra Police Naxali Encounter

चतरा : जिले के सीमावर्ती जोरी थाना क्षेत्र के बेरियो थाना क्षेत्र में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गये हैं। जबकि तीन जवान घायल हो गये हैं। एसडीपीओ संदीप सुमन ने घटना की पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी अफीम की फसल को नष्ट कर लौट रहे थे, तभी टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के दस्ते ने अचानक पुलिस बल पर हमला कर दिया। उग्रवादियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी सिकंदर सिंह और सुकन राम शहीद हो गये। जबकि तीन सिपाही कृष्णा, आकाश और संजय घायल हो गये। घायल जवानों को तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। इस मुठभेड़ में उग्रवादियों को भी गोली लगने की सूचना है। शहीद सिकंदर सिंह गया के रहने वाले थे। जबकि सुकन राम पलामू का रहने वाला था।

एसडीपीओ ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया जा रहा है।

Chatra Police Naxali Encounter