Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: तीन IAS अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, गृह सचिव अविनाश कुमार को हटाकर मुख्य सचिव को गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार

रांची : राज्य सरकार ने मुख्य सचिव झारखंड के पद पर पदस्थापित एल खियांग्ते को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ अपर मुख्य सचिव गृह कार्य आपदा प्रबंधन विभाग, आपदा प्रबंधन प्रभाग को छोड़ कर अतिरिक्त प्रभार दिया है। साथ ही सदस्य राजस्व परिषद रांची के पद पर पदस्थापित राजीव अरुण एक्का को अपने कार्यों के साथ अपर मुख्य सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में बुधवार को कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। निदेशक खान रांची के पद पर पदस्थापित अरवा राजकमल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। निदेशक पेंशन निदेशालय वित्त विभाग मुकेश कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें प्रभारी सचिव श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। निदेशक भू-अर्जन उमाशंकर सिंह को स्थानांतरित करते हुए प्रभारी सचिव स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Jharkhand IAS Transfer-Posting 2024