Breaking :
||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: परिवार के साथ मिलकर पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, सभी आरोपी फरार

पलामू : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कुशडीहरा खाप कटैया गांव के टिंकू साव (24) की पत्नी छाया देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। उसका शव उसके ससुराल के घर से बरामद किया गया। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया। मायके पक्ष के लोगों ने छाया के पति व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है।

बताया जाता है कि छाया देवी के साथ उसका पति अक्सर मारपीट करता था। रविवार को भी उसका झगड़ा हुआ था। इसकी जानकारी छाया ने अपने मायके पक्ष के लोगों को दी थी। यह भी बताया कि मामले में ग्रामीण आ रहे हैं। इसके बाद कोई निर्णय होगा। सोमवार सुबह 7.30 बजे छाया ने फिर अपने भाई से बात की। लेकिन 8 बजे छाया मृत पायी गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौत की सूचना मिलने पर छाया के दादा मुंशी साव और पिता शंकर साव बिहार के औरंगाबाद जिले के रिसियप से घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने उनके सामने महिला का शव कब्जे में लिया।

परिजनों के अनुसार वर्ष 2019 में छाया की शादी टिंकू साव से हुई थी. उसके दो बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की है। परिजनों का कहना है कि रात में मारपीट के बाद छाया को उसके पति व अन्य लोग घर से निकाल रहे थे। सूचना के बाद उनके घर जाने की तैयारी थी, लेकिन छाया ने मना कर दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हरिहरगंज थाना प्रभारी निर्भय कुमार ने बताया कि गला घोंटने के निशान मिले हैं। हमले का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो जायेगा कि मौत की वजह क्या थी?