Breaking :
||जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मुखिया, पंचायत समिति व वार्ड सदस्य समेत चार को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित||लातेहार: बालूमाथ के मंदिरों में चोरी करने वाले चोर गिरोह का भंडाफोड़, व्यवसायी समेत दो चोर गिरफ्तार||पलामू: TSPC के उग्रवादियों ने ईंट भट्ठे पर खड़े पांच ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: पांच लाख के इनामी TSPC सबजोनल कमांडर रोशन जी ने किया सरेंडर, पुलिस पदाधिकारियों ने किया स्वागत||लातेहार: 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर चंदन सिंह खरवार गिरफ्तार, दो इंसास रायफल, ज़िंदा गोली व लोडेड मैगजीन बरामद||लातेहार: रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट से लौट रहे तेज रफ़्तार हाइवा की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल||झारखंड: राज्य के 57 रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधायें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- राज्य सरकार करे सहयोग तो तय समय पर पूर्ण होंगी योजनायें||लातेहार: अफीम तस्करों के खिलाफ चंदवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रेलर ट्रक से 10 टन अफीम डोडा बरामद, अनुमानित कीमत 60 लाख||चतरा: पुलिस ने किया नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार||नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज की अवधि विस्तार पर रोक नहीं लगाने की बात महज अफवाह

पलामू में हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले दो शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Palamu Crime news

पलामू : डालटनगंज शहर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में विपुल कुमार सिंह यादव (देवी मंदिर, भट्ठी मोहल्ला, डाल्टनगंज) व विक्रम वर्मा उर्फ़ कुणाल वर्मा (चांदो सोकरा, चैनपुर, पलामू) शामिल है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी सिक्सर, चार ज़िंदा गोली व दो मोबाइल बरामद किया है।

प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी पेशेवर अपराधी हैं और हथियार रखकर कर दहशत फैलाने एवं हथियार की खरीद बिक्री करने काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान इनका एक साथी विकास राम हथियार लेकर भागने में सफल रहा। जबकि गिरफ्तार अपराधी विपुल यादव अपने चार-पांच अपराधिक चरित्र के लड़कों का गैंग बना कर आए दिन हथियार लहरा कर अनावश्यक फायरिंग एवं मारपीट कर दहशत फैलाने का काम करता था। इसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

अभियान में शामिल पुलिस बल :-

अरुण कुमार मेहता शहर थाना प्रभारी, सअनि अभिमन्यु कुमार, आरक्षी रविकांत कुमार, आरक्षी रवि रंजन, आरक्षी राजकुमार सिंह शामिल थे।

Palamu Crime news – Two criminals in Palamu were arrested with weapons


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *