Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

28 जुलाई से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, तैयारी शुरू

रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा और 4 अगस्त तक चलेगा। सत्र को लेकर जो भी औपचारिकताएं हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 11 जुलाई को निर्धारित कैबिनेट में इसका प्रस्ताव लाया जायेगा। इसे लेकर सरकार और विपक्ष ने तैयारी शुरू कर दी है।

क्षेत्रीय विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित करना शुरू कर दिया है, ताकि उन्हें सदन में प्रमुखता से उठाया जा सके. सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट आयेगा। इसके लिए 11 जुलाई को होने वाली कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जायेगा।