Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
झारखंडरांची

अब झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन में मिलेगा मुनगा

रांची : राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत मध्याह्न भोजन दिया जाता है। बच्चों को प्रतिदिन परोसने के लिए एक मेनू तैयार किया जाता है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस बार बच्चों के भोजन में मुनगा भी शामिल किया जायेगा। झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की निदेशक किरण कुमारी पासी ने इसकी जानकारी सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को दे दी है।

निदेशक ने पत्र में लिखा है कि पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत छात्रों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है। भोजन की पौष्टिकता को ध्यान में रखते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये हैं। बच्चों को मध्यान्ह भोजन में मुनगा भी दिया जायेगा। भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के बाद इस उत्पाद को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, स्कूलों में मुनगा का पौधा भी लगाया जायेगा, ताकि बच्चे मुनगा का भरपूर सेवन कर सकें। स्कूलों में मुनगा के पौधे रोपने का उपयुक्त समय जुलाई से सितम्बर है। झारखंड में मुनगा को स्थानीय भाषा में मुनगा कहा जाता है।

निदेशक ने निर्देशित किया है कि स्कूलों में मुनगा के पौधे लगाने और इसके उत्पाद (फल, फूल और पत्तियां) का उपयोग मध्यान्ह भोजन में करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाये। साथ ही दिये गये निर्देश के आलोक में जिले के मौजूदा स्कूलों में मुनगा के पौधों की उपलब्धता होनी चाहिए।

Jharkhand Schools midday meal munga