Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: अनियंत्रित कार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

पलामू : जिले के छत्तरपुर-जपला मुख्य मार्ग पर छतरपुर थाना क्षेत्र के खेंद्रा गांव निवासी अज़ीम अंसारी को डालटनगंज से जपला की ओर जा रही एक वैगेन आर कार ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी लठेया पिकेट प्रभारी वरुण कुमार को दी । उन्होंने गाड़ी का पीछा कर उसे जब्त किया। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच01डी वाई 2942 है। हुसैनाबाद की तरफ जा रही थी। इसी दौरान यह घटना घटी।

घटना से आक्रोशित लोगों ने छत्तरपुर-हुसैनाबाद मुख्य पथ को खेंद्रा गांव के समीप जाम कर दिया। जानकारी पर छत्तरपुर थाना से एएसआई एसएन सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जमाकर्ताओं को समझाया बुझाया। उसके बाद जाम हटाया गया।

Palamu Latest News Today