Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

ग्रामीण विकास मंत्री से सतबरवा बीडीओ को निलंबित करने की मांग

पलामू : कांग्रेस कार्यकर्ता बिहारी यादव की पिटायी कर दोनों हाथ तोड़ने के आरोपी सतबरवा बीडीओ राजकिशोर प्रसाद को निलंबित करने की मांग तेज हो गयी है। थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू के नेतृत्व में रांची पहुंचे और मंत्री आलमगीर आलम से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें निलंबित करने का आग्रह किया। इस पर मंत्री ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ग्रामीण विकास मंत्री को बताया कि सतबरवा बीडीओ ने 13 अगस्त की सुबह करीब 8.30 बजे ट्रैक्टर से बालू उठाने का झूठा आरोप लगाते हुए बिहारी यादव से 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर उन्होंने खुद ही डंडे से बिहारी यादव की अंधाधुंध पिटायी कर दी, जिसमें बिहारी यादव के दोनों हाथ टूट गये। अगर बिहारी यादव ने कुछ गलत किया था तो सरकारी गाड़ी से लाठियां निकालकर पिटायी करने के बजाय इसकी सूचना बीडीओ को थाने में देनी चाहिए थी। यह कहां तक उचित है? उन्हें आम लोगों को लाठियों से पीटने का आदेश किसने दिया।

उन्होंने कहा कि बिहारी यादव ने सतबरवा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। अगर उचित कार्रवाई नहीं की गयी तो इससे कमेटी की निष्पक्ष जांच पर सवालिया निशान लग जायेगा। साथ ही इस घटना में आरोपी बीडीओ पर कार्रवाई नहीं होने से सरकार की विश्वसनीयता कम हुई है।

इस मौके पर सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव, उमेश यादव, नीरज कुमार पासवान, प्रेमचंद्र उरांव, जुगल राम, सच्चीदा बैठा, पिंटू आलम, पीड़ित बिहारी यादव मौजूद थे।