Breaking :
||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार||झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन
Thursday, March 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू ACB की बड़ी कार्रवाई, मुखिया व मुखिया पति को 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

पलामू: पलामू एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने मुखिया और उसके पति को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार मुखिया प्रमिला देवी और उसके पति बृजलाल विश्वकर्मा को एसीबी ने गढ़वा के रमना प्रखंड के हूरदाग से गिरफ्तार किया है। प्रमिला देवी हुरदाग पंचायत की मुखिया हैं। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी उन्हें प्रमंडलीय कार्यालय पलामू ले गयी है। प्रमंडलीय कार्यालय में आवश्यक कागजात पूरे करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दरअसल, रमना प्रखंड के हूरदाग पंचायत में डोभा का निर्माण कार्य चल रहा था, डोभा का निर्माण मनरेगा के तहत किया जा रहा है। मुखिया ने उपयोगिता प्रमाण पत्र के लिए डोभा का निर्माण करने वाले ठेकेदार व अन्य कर्मियों से 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में 25 हजार रुपये पर मामला तय हुआ। बाद में संबंधित ठेकेदार ने पूरे मामले की शिकायत पलामू प्रमंडलीय एसीबी से की थी।

मामले में सत्यापन के बाद एसीबी ने गुरुवार को गढ़वा के रमना इलाके में जाल बिछाया। मुखिया और मुखिया के पति ने रिश्वत की रकम लेते ही मौके पर मौजूद एसीबी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी उन्हें अपने साथ ले गयी।