Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

झारखंड: असामाजिक तत्वों ने तोड़ी शिव मंदिर की तीन मूर्तियां, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश

बोकारो : बेरमो अनुमंडल के लालपनिया में एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। ललपनिया थाना क्षेत्र के छरछरिया झरना स्थित एक समुदाय के पूजा स्थल की तीन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया। शिव मंदिर में स्थापित तीन मूर्तियों को खंडित कर दिये जाने के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। आक्रोशित लोग गोमिया लालपनिया मुख्य सड़क पर जाम लगाकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि झरना में नहाने आये कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को किसी भारी भरकम चीज से प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि जमशेदपुर नंबर की गाड़ी से नहाने कुछ युवक आये हुए थे। इस दौरान घटना को अंजाम देकर ऊपर पहाड़ी की ओर जाकर रुके हुए हैं।

गोमिया अंचल इंस्पेक्टर महेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर है। लोग धैर्य रखें। मामले में कार्रवाई कर गिरफ्तारी भी की जायेगी। उन्होंने लोगों से जाम हटाने की अपील की।

Jharkhand Latest News Today