Breaking :
||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: सरहुल महोत्सव देखने आया युवक आठ दिनों से लापता, पिता ने खोजबीन की लगायी गुहार

लातेहार: जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुम्बू हाटाटोंगरी निवासी विमल राज का पुत्र आर्यन कुमार राज (22 वर्ष) विगत 14 अप्रैल से लापता है। इस संबंध में आर्यन कुमार राज के पिता ने हेरहंज में सनहा दर्ज कराते हुए पुलिस से खोजबीन करने की गुहार लगायी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आर्यन के पिता ने बताया कि 14 अप्रैल को उनका पुत्र सरहुल पर्व देखने हेरहंज गया था। लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा। उसका दिमागी हालत ठीक नहीं है। जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अपने सगे संबंधियों के अलावे आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। आर्यन के पिता ने पुलिस से खोजबीन करने की गुहार लगायी है। ताकि उसका सही से इलाज कराया जा सके।

Herhanj Latehar Latest News