Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 13 मार्च को इन जिलों में बारिश की संभावना

Jharkhand Weather Update Today

रांची : आने वाले दिनों में राज्य में मौसम में बदलाव जारी रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और छिटपुट बारिश होगी। साथ ही धूप का असर भी देखने को मिलेगा।

इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 12 मार्च तक राज्य का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान दिन के समय धूप होने से लोगों को गर्मी का एहसास होगा। वहीं, 13 मार्च को राज्य के कुछ हिस्से में बारिश की संभावना है। इसमें दक्षिणी और निकटवर्ती भाग शामिल हैं, जिसमें सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, बोकारो जिले शामिल हैं।

केंद्र के अनुसार 13 मार्च को इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी, जो तीन डिग्री तक की होगी। वहीं, 13 मार्च तक राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

Jharkhand Weather Update Today