Sunday, April 20, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा: राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

लोहरदगा : लोहरदगा अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी रामा महतो को एसीबी की टीम ने छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी ने म्यूटेशन दस्तावेज निकालने के लिए सरोज कुमार से छह हजार रुपये की मांग की थी। सरोज ने इसकी शिकायत एसीबी से की। सत्यता की जांच करने के बाद एसीबी की टीम रामा महतो के आवास पहुंची और राजस्व कर्मचारी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम कर्मचारी को लेकर रांची चली गयी।

Lahardaga Revenue employee arrested