Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में 16 वर्षीय किशोर का मिला शव, हत्या की आशंका, सड़क जाम

Palamu Crime News Today

पलामू : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा से गुरुवार को किराना दुकान बंद कर घर जा रहे किशोर का शव पुलिस ने बरामद किया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव के साथ चैनपुर-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग शाहपुर स्थित कोयल पुल को आधे घंटे तक जाम कर दिया। इस क्रम में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गयी।

हालांकि, पुलिस के तत्काल हस्तक्षेप से जाम हटा लिया गया और यातायात सामान्य कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को बताया कि संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जायेगी। मृत किशोर की पहचान मंतजीर आलम (16) के रूप में की गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

डीएसपी मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि जाम तत्काल हटा लिया गया। परिजनों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही आरोपियों की स्थिति स्पष्ट कर दी जायेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच भेज दिया गया है। हत्या का कारण स्पष्ट किया जा रहा है।

मृतक के पिता ने बताया कि बुधवार की रात आठ बजे मंतजीर गरदा से किराना सह जूता दुकान बंद कर घर लौट रहा था। कुछ देर होने पर उसने फोन किया तो उसने बताया कि वह कब्रिस्तान के पास पहुंच गया है और 10 मिनट में घर आ जायेगा। लेकिन 15-20 मिनट तक घर नहीं पहुंचा। दोबारा फोन किया तो फोन नहीं उठा। शक होने पर उसकी खोजबीन की गयी। रात 11 बजे तक कोई पता नहीं चला। थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी ही जा रही थी कि अचानक सूचना मिली कि मंतजीर का शव मिला है।

पिता का आरोप है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गयी और शव सड़क से 300 मीटर दूर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। 10 से 15 मिनट के अंदर घटना को अंजाम दिया गया। बताया कि रात में ही पुलिस को हत्यारोपित के बारे में सूचना दे दी गयी थी।

कोयल पुल पर जाम की सूचना मिलते ही चैनपुर और मेदिनीनगर शहर की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

गौरतलब है कि इन दिनों मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के साथ-साथ सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी चल रही हैं और बड़ी संख्या में परीक्षार्थी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आ रहे हैं। ऐसे में सड़क जाम होने से भारी परेशानी होगी। साथ ही जिस वक्त सड़क जाम थी, उस वक्त स्कूल बसें भी आने-जाने लगी थीं। यह देख पुलिस ने तत्परता दिखायी।

Palamu Crime News Today