Sunday, February 16, 2025
पलामूपलामू प्रमंडल

भारत भ्रमण पर निकले पर्यावरण प्रेमियों का सतबरवा में किया गया स्वागत

प्रेम पाठक/सतबरवा

सतबरवा : पर्यावरण बचाने का संदेश लेकर पूरे भारत की पैदल यात्रा करने छत्तीसगढ़ से निकले दो युवाओं अखिलेश शर्मा और सौरभ देवगन का शुक्रवार को सतबरवा में स्वागत किया गया। जिला पार्षद सुधा कुमारी ने युवकों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उनका हौसला बढ़ाया।

उन्होंने बताया कि ये दोनों अब तक देश के 12 राज्यों का दौरा कर चुके हैं। वे जहां से भी गुजरते हैं लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ और शुद्ध रखने का संदेश देते हैं। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले उपकरणों का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया। स्वागत करने वालों में विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा, अजय उरांव, निर्दोष कुमार, अशोक प्रसाद, मोहन ठाकुर, गोलू कुमार सहित अन्य शामिल हैं।