Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, कुछ दिन बाद होनी थी शादी, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Latehar Latest News

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के डेमू गांव में गुरुवार की सुबह उपेन्द्र सिंह नामक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। बताया जाता है कि मृतक उपेन्द्र सिंह अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। लेकिन वह रात तक घर नहीं लौटा। मृतक का शव आज सुबह उसके घर के पास एक खेत में मिला। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है

मुखिया पति गोपाल सिंह ने बताया कि शव देखा तो ऐसा लगा कि उस पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक की मां कौशल्या देवी ने बताया कि उपेन्द्र सिंह गांव से बाहर काम करता था। उसकी शादी तय हो गयी थी। वह कुछ दिन पहले अपनी शादी को लेकर अपने गांव डेमू लातेहार लौटा था। बुधवार को गांव के कुछ युवकों के साथ वह घर से निकला था। लेकिन रात को घर नहीं लौटा। सुबह बेटे की हत्या की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है। उन्हें शक है कि आपसी विवाद के कारण उनके बेटे की हत्या की गयी है।

मृतक के पिता दिनेश सिंह ने बताया कि उन्हें गांव के कुछ लोगों से सूचना मिली थी कि उनका बेटा बुधवार को कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था। जब वह रात को घर नहीं लौटा तो उन्होंने सोचा कि वह कहीं रुक गया होगा। लेकिन गुरुवार को पता चला कि उनके बेटे की हत्या कर दी गयी है। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Latehar Latest News