Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

भाजपा और ED के खिलाफ झामुमो का अनशन, साजिश के तहत जेल भेजने का लगाया आरोप

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका प्रांगण में गुरुवार को भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ईडी ऑफिस में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रताड़ित करने और उनके साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में कार्यकर्ता अनशन पर बैठे हैं। रांची के अलावा अन्य जिलों में भी झामुमो अनशन कर रही है।

भूख हड़ताल पर बैठे जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि भाजपा और ईडी के खिलाफ सभी अनशन पर बैठे हैं। हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजा गया है। भाजपा ईडी के जरिये हेमंत सोरेन को गलत केस में फंसाना चाह रही है।

जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाकपा चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रची रही है लेकिन वह सफल नहीं हो पायेगी। संविधान और लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द हमारे नेता को रिहा किया जाये, नहीं तो राज्य से लेकर केंद्र तक चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा।

JMM fast BJP ED