Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों की वजह से गयी हेमंत सोरेन की सरकार : भाजपा

Opposition Leader in Jharkhand Assembly

रांची : झारखंड विधानसभा में सोमवार को विपक्ष के नेता अमर बावरी ने कहा कि हेमंत गलत नहीं हैं तो कोर्ट को बतायें, मगर कोई कानून से ऊपर नहीं है। हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों की वजह से गयी है।

उन्होंने कहा कि क्या इन्हें नहीं पता है कि राज्यपाल का अभिभाषण केंद्र सरकार लिखकर नहीं देती है, राज्य सरकार लिखकर देती है। केन्द्र में मोदी सरकार आने के बाद कहीं भी राष्ट्रपति शासन नहीं लगा। राज्यपाल के भाषण के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों की हूटिंग सही नहीं है। हेमंत सोरेन आदिवासी लीडर हो सकते हैं, लेकिन आदिवासियों, दलित और पिछड़े वर्ग के लीडर नहीं हो सकते हैं।

विपक्ष के नेता अमर बावरी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग की बात करें तो कांग्रेस के शासनकाल में विभिन्न राज्यों में करीब 90 बार से अधिक राष्ट्रपति शासन लगाया गया। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में सबसे अधिक 50 बार लगाया गया।

अमर बावरी ने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को आगे बढ़ाने का काम किया। शिबू सोरेन को पहली बार बाबूलाल मरांडी ने राज्यसभा भेजा। एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति भाजपा ने बनाया। बावरी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का आदिवासी प्रेम केवल ढोंग है। उसने मधुकोड़ा को मुख्यमंत्री बनाकर जेल भेजने का काम किया। शिबू सोरेन को भी जेल भेजने का काम कांग्रेस ने किया। कांग्रेस की सरकार रहती तो हेमंत बाबू इतने दिन तक मुख्यमंत्री नहीं रहते। कांग्रेस कभी नहीं चाहती है कि यहां के आदिवासी, दलित और पिछड़ों का विकास हो। उन्होंने कहा कि इनका सरकार पर विश्वास नहीं है।

उन्होंने कहा कि कई आदिवासियों को पद्मश्री किसने दिया। गौरव दिवस मना कर आदिवासियों को किसने पहचान दिलाई। यह सभी काम भाजपा ने किये। कांग्रेस जिसके साथ रही है उसे दीमक की तरह खाने का कम करती हैं। इसके कई उदाहरण हैं।

Opposition Leader in Jharkhand Assembly