पलामू में रिश्ते हुए शर्मसार, भतीजे ने किया चाची से दुष्कर्म
Palamu Crime News Today
पलामू : जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सेलारी पंचायत इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। भतीजे ने पड़ोस में रहने वाली चाची से दुष्कर्म किया। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। युवक की पहचान संतोष भुइयां उर्फ संतोष कुमार (22) के रूप में की गयी है।
बताया जाता है कि 3 फरवरी की रात संतोष भुइयां ने पड़ोस की चाची के घर का दरवाजा खुलवाया। आवाज सुनकर विवाहिता ने दरवाजा खोला। संतोष ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस क्रम में विरोध और शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गये। अन्य लोगों को देख संतोष वहां से भाग गया। इस संबंध में 4 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
पुलिस अवर निरीक्षक जुरिया पूर्ति ने जवानों के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्य में गया है।
Palamu Crime News Today