Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

महागठबंधन के विधायक हैदराबाद शिफ्ट, फ्लोर टेस्ट के दिन आयेंगे रांची

रांची : राजभवन में चम्पाई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सत्ता पक्ष के सभी विधायक रांची सर्किट हाउस से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद भेज दिये गये। विधायकों को टूटने से बचाने के लिए उन्हें हैदराबाद शिफ्ट किया गया है। अब सभी विधायक फ्लोर टेस्ट के दिन रांची पहुंचेंगे।

महागठबंधन दलों के विधायक हैदराबाद एयरपोर्ट से दो एसी बसों से रिसोर्ट पहुंचे। इनके लिए समीरपेट के लिओनी रिसोर्ट में ठहरने की व्यवस्था की गयी है। ये पांच फरवरी की सुबह सात बजे तक वहां ठहरेंगे। स्पेशल फ्लाइट से ये पांच फरवरी की सुबह हैदराबाद से रांची के लिए रवाना होंगे। तेलंगाना कांग्रेस ने हर चार विधायक पर एक केयरटेकर की नियुक्ति की है। दीपा दासमुंशी व मंत्री पोन्नम प्रभाकर को इनकी सुविधाओं का ख्याल रखने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि महागठबंधन के विधायक गुरुवार को भी रांची से हैदराबाद रवाना होने के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे थे लेकिन मौसम खराब होने के कारण हैदराबाद की उड़ान रद्द हो गयी और सभी विधायक वापस सर्किट हाउस लौट आये थे।

Jharkhand MLA Hyderabad shift