Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

पलामू और लातेहार जिले में पोस्ता की खेती को बढ़ावा देने वालों की अब खैर नहीं, बड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस प्रशासन

रांची : राज्य के पलामू और लातेहार जिले में पोस्ता की खेती को फाइनेंस करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गयी है। इस कार्रवाई में एनसीबी भी अब शामिल होगी। हालांकि, पोस्ता की खेती रोकना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है।

झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर पोस्त की खेती की जा रही है। बाहरी लोग पोस्ता की इस खेती को फाइनेंस कर रहे हैं। इस खेती में बाहर के बड़े ड्रग नेटवर्क और उनसे जुड़े लोग पैसा लगा रहे हैं। इसका नेटवर्क झारखंड, बिहार, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली तक फैला हुआ है। पुलिस ने पोस्ता की खेती और उससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना तैयार की है। इससे जुड़े मामलों और तस्करों को लेकर एक डेटाबेस भी तैयार किया जा रहा है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि पोस्ता की खेती को बाहर से तस्करों और नेटवर्क द्वारा फाइनेंस किया जा रहा है। पोस्ता की खेती का फाइनेंस करने वाले लोग स्थानीय नेटवर्क का उपयोग कर रहे हैं। खेती के लिए स्थानीय नेटवर्क को पैसा उपलब्ध कराया जाता है। फाइनेंसर खसखस भी उपलब्ध कराते हैं। पोस्ता से कच्ची अफीम तैयार करने के बाद स्थानीय नेटवर्क को प्रति एकड़ के हिसाब से पैसा दिया जाता है। फाइनेंसर को ग्रामीणों से कम कीमत पर उत्पाद खरीदना पड़ता है।

पिछले कुछ वर्षों में पलामू और लातेहार में दर्ज पोस्ता की खेती और अफीम तस्करी से जुड़े मामलों का अनुसंधान तेज कर दिया गया है। प्रत्येक क्षेत्र की जियो मैपिंग की जा रही है। प्रत्येक तस्कर और मामले में शामिल नाम का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है और उनके रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

इस संबंध में पलामू के जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि अब कार्रवाई में एनसीबी को भी शामिल किया जायेगा। पोस्ता की खेती करने वालों के साथ इसके लिए फाइनेंस करने वालों पर भी कार्रवाई की योजना तैयार की गयी है। प्रभावित इलाकों की जियो-मैपिंग की जा रही है ताकि निगरानी की जा सके।

Palamu Latehar poppy cultivation