Breaking :
||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी
Saturday, May 18, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ओकेया में पूजित अक्षत के साथ निकाली गयी शोभायात्रा

लातेहार : अयोध्या में आगामी 22 जनवरी 2024 को होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बालूमाथ प्रखंड के ओकिया ग्राम में अयोध्या से आए पूजित अक्षत को लेकर गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम के विभिन्न मोहल्ला से गुजरी। इस दौरान सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने जय श्री राम की जोरदार नारे लगाये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस कार्यक्रम में मौजूद बालूमाथ के भाजपा नेता शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण है 500 वर्षों के बाद हो रहा है जो सनातनी धर्म के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। इसके निर्माण के लिए सैकड़ो लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है। इसलिए हम लोगों को इस समारोह को बेहद भव्य और ऐतिहासिक बनाने का समय आ गया है। उन्होंने सभी लोगों से 22 जनवरी 2024 को अपने घर अपने घरों में दीपक जलाने के साथ-साथ मंदिर देवालय मंडप में भी भजन कीर्तन करने का अनुरोध किया।

शोभा यात्रा का नेतृत्व पंडित राजेश पाठक ने किया। जबकि इस दौरान प्रमोद साहू, आशुतोष पाठक, बंधन साहू, विशेश्वर साब, मुख लाल साहू, सुशील पाठक, अजय पाठक, बृजेश यादव, विकास कुमार साहू, टिंकू भूईया, गुड्डू साहू, नीतू देवी, सुमन देवी, ममता देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, अनिमा देवी समेत सैकड़ो लोगों ने सक्रिय भूमिका निभायी।

Balumath Latehar News Today