Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

काफिले पर हमला एक साजिश, हमलावरों की मंशा पति की हत्या: विधायक पुष्पा

पलामू : छतरपुर की भाजपा विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि पुलिस की लापरवाही और एक साजिश के तहत उनके काफिले पर हमला हुआ। हमलावरों की मंशा उनकी और उनके पति मनोज कुमार (पूर्व सांसद) की हत्या करने की थी। चालक की सुझबूझ और अंगरक्षक की सक्रियता से उनकी जान बची।

गौरतलब है कि 9 जनवरी मंगलवार की देर शाम पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के उदयगढ़ में एनएच 98 फोरलेन पर गुजरने के दौरान अज्ञात हमलावरों ने विधायक के काफिले पर हमला कर दिया था। जमकर पत्थरबाजी की थी। तीन से चार गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था। विधायक और उनके पति ने किसी तरह भागकर जान बचायी थी।

पुष्पा देवी ने बुधवार को परिसदन में पत्रकारों से कहा कि हमलावरों की संख्या 15 से 20 की रही होगी। हमले के दौरान तेज आवाज हो रही थी। फायरिंग भी करने की संभावना है। सारे लोग पेड़-पौधों की आड़ में छुपे हुए थे। विधायक ने कहा कि उनकी सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार का कोई ध्यान नहीं है। पिछले चार वर्ष से एके 47 वाला अंगरक्षक की मांग करते आ रहे हैं लेकिन मुहैया नहीं कराया गया। दो बॉडीगार्ड एवं चार हाउस गार्ड के सहारे उनकी सुरक्षा है।

पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि उदयगढ़ से गुजरने से पहले सुरक्षा को लेकर एसपी-डीएसपी सहित अन्य पुलिसकर्मियों से बात हुई थी। सभी ने बताया था कि रास्ता क्लीयर है। सुबह से तथाकथित चालकों द्वारा सड़क जाम की जानकारी थी। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण हमले की संभावना लगती है। लोग उनके पीछे मारो-मारो कहकर दौड़ रहे थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में बेहतर अनुसंधान कर हमले का कारण और दोषियों पर अविलंब कार्रवाई का अनुरोध किया।

Palamu BJP MLA Pushpa Devi