Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडल

पलामू: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, फोन पर बात करने के दौरान हुआ हादसा

पलामू : मेदिनीनगर में 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना बुधवार रात की है। मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के काला पहाड़ गांव निवासी नारद तिवारी का पुत्र नंदन तिवारी के रूप में हुई है। वर्तमान में वह हाउसिंग कॉलोनी के पास सत्संग भवन रोड में रहता था।

बताया जाता है कि वह मामा के घर गया था। बायपास रोड स्थित सत्कार भवन के पास मामा अनिल दुबे का नया घर बनाया गया है। उनका होम एंट्री प्रोग्राम चल रहा था। युवक घर की छत पर जाकर किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। घर की रेलिंग से महज तीन फीट की दूरी से 33 हजार करंट का बिजली का तार गुजर रहा था। इलाके में नया होने के कारण युवक को इसकी जानकारी नहीं थी।

बातचीत के दौरान वह रेलिंग पर पैर लटकाकर कर बैठ गया। वह शांति से बात करने लगा। इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गया। इससे युवक का शरीर जल गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को एमएमसीएच भेज दिया गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।