Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त ने की 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Dhoni’s friend committed fraud

रांची : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोस्त पर 15 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। इसे लेकर शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडे की अदालत में सुनवाई हुई। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी।

धोनी ने अर्का स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या बिस्वास के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक मामला दायर किया है। मिहिर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त रहे हैं। वह उनके बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं। बताया गया है कि मिहिर दिवाकर ने कथित तौर पर 2017 में दुनिया भर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था, लेकिन दिवाकर ने समझौते में उल्लिखित शर्तों का पालन नहीं किया।

इस मामले में अर्का स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी शुल्क का भुगतान करना पड़ा। समझौते के तहत लाभ साझा किया जाना था लेकिन समझौते की सभी शर्तों का पालन नहीं किया गया। धोनी ने 15 अगस्त, 2021 को अरका स्पोर्ट्स से प्राधिकरण पत्र वापस ले लिया। धोनी की ओर से उन्हें कई कानूनी नोटिस भेजे गये लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद धोनी के वकील दयानंद सिंह ने दावा किया कि अर्का स्पोर्ट्स ने उनके साथ धोखाधड़ी की है, जिससे उन्हें 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

Dhoni’s friend committed fraud