Breaking :
||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत||पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Wednesday, March 27, 2024
झारखंडरांची

रांची के मोराबादी मैदान में 28 दिसंबर से राष्ट्रीय खादी व सरस महोत्सव का आयोजन

देश भर के बुनकर, कारीगर और कलाकारों का लगेगा जमावड़ा

रांची : आज राज्य के बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2022-23 का भूमि पूजन के साथ ही झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ राखल चंद्र बेसरा (झारखंड प्रशासनिक सेवा) ने शिलान्यास किया।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मेले का आयोजन 28 दिसंबर 2022 से 8 जनवरी 2023 तक रांची के मोरहाबादी मैदान में किया जा रहा है।

श्री बेसरा ने कहा कि कोरोना काल के कारण मेले का आयोजन दो साल बाद हो रहा है, इसलिए लोग इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि खादी और सरस से जुड़े देश भर के बुनकरों, कारीगरों, हस्तशिल्पियों और सरस से जुड़ी दीदियों को फिर से अर्थिक रूप से सबल बनाने में महोत्सव सहयोग करेगा।

श्री बेसरा ने कहा कि इस बार महोत्सव में बनने वाले हैंगरों का नाम झारखंड के महत्वपूर्ण त्योहारों और स्थानीय नृत्यों के नाम पर रखा जायेगा।

पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा मामले विभाग, झारखंड एवं झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे, जिसमें झारखंड के स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ देश भर के कलाकार भाग लेंगे।

मेले में देश के विभिन्न राज्यों के खादी व सरस के विभिन्न उत्पादों व कलाकृतियों को देखने व खरीदने का अवसर मिलेगा, वहीं मेला परिसर में झूले व खान-पान के स्टॉल भी लगेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव रॉबिन टोप्पो, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सीता राम पासवान, खादी बोर्ड के प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।