Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बारियातू पहुंचा अयोध्या श्रीराम मंदिर से आया पूजित अक्षत, निकाली गयी विशाल शोभा यात्रा

लातेहार : बारियातू प्रखंड मुख्यालय में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बैनर तले विशाल शोभा यात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश को माथे पर लेकर गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान का जयकारा लगाया। वे जय श्री राम, हर हर महादेव के नारे भी लगा रहे थे। शोभा यात्रा श्री राम मंदिर परिसर से शुरू होकर नचना महावीर मंदिर होते हुए बरियातू बस्ती स्थित विश्वकर्मा मंदिर की परिक्रमा कर पुन: श्री राम मंदिर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का विधिवत उद्घाटन होना है। इसके साथ ही पूरे भारत में प्रत्येक हिंदू घर से संपर्क कर पूजा की गयी अक्षत, एक पत्रक और श्री राम मंदिर की एक तस्वीर, ये सभी राम भक्तों के घर तीन चीजें पहुंचानी हैं और निमंत्रण देना है। 22 जनवरी को लोगों को अपने घरों के आसपास के मंदिरों को सजाना है और विशेष पूजा करनी है और दिवाली मनानी है।

सभा के समापन के बाद सभी रामभक्तों के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया। शोभा यात्रा में बारियातू प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों राम भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन कुमार, अरविंद प्रसाद, झूलन प्रसाद, राजन प्रसाद, टिकू प्रसाद, मदन प्रसाद, राजेश प्रसाद सहित काफी संख्या में लोगों ने सक्रिय भूमिका। निभायी।

Balumath Latehar Latest News