सास से झगड़े में बहू ने केरोसिन तेल छिड़क कर किया आत्महत्या का प्रयास, स्थिति चिंताजनक
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : सोमवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेबना ग्राम में सास बहू के बीच हुए झगड़े में बहू ने अपने शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे ग्राम निवासी भुनेश्वर महतो की पत्नी खुशबू कुमारी 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
घायल महिला को परिजनो की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के पश्चात स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
इस घटना में घायल खुशबू कुमारी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। खुशबू कुमारी का विवाह पिछले वर्ष ही भुनेश्वर महतो के साथ हुई थी।