Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में सड़क हादसा, मोपेड दुर्घटना में घायल वृद्ध की रिम्स ले जाने के दौरान मौत

लातेहार : बुधवार को एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के राजगुरु ग्राम अंतर्गत जमली महुआ के पास मोपेड दुर्घटना में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वृद्ध की पहचान राजगुरु ग्राम निवासी धनेश्वर साहू के रूप में हुई।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

स्थानीय लोगों की सहायता से गंभीर अवस्था में घायल वृद्ध को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार के बाद धनेश्वर साहू की स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। लेकिन रिम्स ले जाने के क्रम में बीजूपाड़ा के पास ही वृद्ध की मौत हो गयी। घटना की जानकारी बरियातू थाना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। घटना के बाद से परिजनों का और रो-रो कर बुरा हाल है। वृद्ध की अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर देखी जा रही है।

Balumath Latehar Latest news