Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में अवैध रूप से कोयला लदे चार ट्रक जब्त

बबन पासवान/मनिका

लातेहार: मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित चेक पोस्ट के पास मंगलवार की रात कोयला लदे चार ट्रक वन विभाग के कर्मियों ने पकड़े। जब सभी ट्रकों को रोका गया और कागजात की मांग की गयी तो चारों ट्रकों ने समय फेल चालान दिखाया। पकड़े गये वाहनों में JH02AW3990, JH02AW6892, JH02AN7603, JH02AL0459 शामिल हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मनिका वन विभाग के रेंजर ठाकुर पासवान ने बताया कि पकड़े गये सभी वाहनों का कागजात फेल पाया गया। 9 अक्टूबर को चारों ट्रकों ने आम्रपाली से बनारस के लिए कोयला लोड किया था। उन्हें 10 को बनारस पहुंचना था लेकिन 10 की रात मनिका चेक पोस्ट पर सभी गाड़ियां पकड़ी गयीं।

श्री पासवान ने कहा कि सभी गाड़ियों के कागजात की जांच की जा रही है और जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Latehar Manika Latest News