Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडलसतबरवा

पलामू: सतबरवा में शादी समारोह से लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, पति घायल

पलामू : जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के सरजा पोखराहा मध्य विद्यालय के पास गुरुवार की दोपहर एक ट्रक ने पोंची पंचायत के मुक्ता गांव के अकबर अंसारी की पत्नी राजदा बीवी (35) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा महिला का पति घायल हो गया। उसे मेदिनीनगर के एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक (एमएच ओ 4बीजी 6301) जब्त कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मुखिया गिरिवर प्रसाद राम ने बताया कि बुधवार को शादी समारोह था। गुरुवार दोपहर महिला अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। ट्रक चालक मौके से भाग गया।

इधर, बताया गया कि अकबर अंसारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मोहम्मद गफूर अंसारी का भतीजा है। खबर मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता आनंद कुमार, सरजा पंचायत के पूर्व मुखिया रब्बानी अंसारी, कमालुद्दीन मियां, मुखिया गिरवर प्रसाद राम, धावाडीह मुखिया रिंकी यादव, रबदा के पूर्व मुखिया शंभू उरांव, सिकंदर भुइयां, मंटू विश्वकर्मा, योगेन्द्र भुइयां, मनोज भुइयां, बिट्टू कुमार आदि ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।

Palamu Accident news Today